{"_id":"5fc7cda28ebc3e1a231f18e3","slug":"oxygen-will-be-provided-in-the-ward-as-soon-as-the-siren-rings-kannauj-news-knp5976228149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सायरन बजते ही वार्ड में उपलब्ध कराई जाएगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सायरन बजते ही वार्ड में उपलब्ध कराई जाएगी ऑक्सीजन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। ऑक्सीजन प्लांट से वार्डों तक होने वाली सप्लाई के दौरान दिक्कत आने पर सायरन बजेगा। इसके बाद तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मेडिकल कालेज में खराब सड़कों की मरम्मत भी जल्द होगी। दोनों प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए हैं।
राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना से पीड़ित गंभीर मरीजों के लिए एल-2 श्रेणी का आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश मिले थे। प्राचार्य डॉ.नवनीत कुमार ने बताया कि कालेज में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। कालेज में ऑक्सीजन की सप्लाई पाइप लाइन से वार्डों में होती है।
बुधवार को प्राचार्य डॉ.नवनीत कुमार, सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. प्रियदर्शी ने ऑक्सीजन कंट्रोल रूम के साथ खराब पड़ी सड़कों का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि कंट्रोल रूम में सायरन लगवाया जाएगा। ऑक्सीजन सप्लाई के दौरान रुकावट आने पर सायरन बजने लगेगा। कर्मचारी सतर्क होकर दिक्कत को दूर कर ऑक्सीजन की सप्लाई कराएंगे। उन्होंने बताया कि खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए भी बजट मांगा गया है।