फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Overhead tanks are showpieces in the villages of dignitaries, leaving villagers with dry throats.

Kannauj News: माननीयों के गांवों में ओवरहैड टैंक शोपीस, ग्रामीणों के सूख रहे कंठ

Mon, 02 Feb 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Overhead tanks are showpieces in the villages of dignitaries, leaving villagers with dry throats.
कन्नौज। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना का लाभ जनप्रतिनिधियों के गांवों तक भी ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है। कई गांवों में बने ओवरहेड टैंक या तो खराब पड़े हैं या फिर उनमें पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। डीजल की कमी, कहीं बोरिंग फेल होने तो कहीं पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याओं के कारण ग्रामीण सरकार के दावों पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के गांव गौरनपुरवा खैरनगर में नौ साल से बनी पानी की टंकी से तीन साल से पानी की सप्लाई बंद है। पाइपलाइन लीकेज होने से करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के गांव वीरहार में भी यही हाल है। तालग्राम क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह के गांव बमरौली के गधैया ऊसर में चार साल पहले बनी टंकी एक साल से अधिक समय से शोपीस बनी है। जमीन धंसने और बोरिंग फेल होने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के गांव लक्षीराम नगला में जल जीवन मिशन योजना अभी तक नहीं पहुंची है। यहां के लोग अभी भी हैंडपंपों और सबमर्सिबल पर निर्भर हैं। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत के गांव मेरापुर में लाखों की लागत से ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन घटिया पाइपलाइन फटने से पानी नहीं आ रहा है। विधायक अर्चना पांडेय के पैतृक गांव हरिवल्लभपुर उधरनपुर में सोलर सिस्टम से संचालित नलकूप होने के कारण पानी की सप्लाई सूर्यदेव की मेहरबानी पर टिकी है। बरसात और सर्दियों में लोगों को पानी की दिक्कत होती है। ग्राम अकबरपुर में कोहरे के कारण धूप न निकलने और डीजल की अनुपलब्धता से दो दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत जिले में कार्यरत कार्यदायी संस्थाओं को लाइन डालने के साथ ही खोदी गई सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों के गांवों को देखा जा रहा है, जल्द ही सभी गांवों में पेयजल सुविधाएं दुरुस्त होंगीं।
-सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed