फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Over 10.70 lakh voters in the 'City of Perfume'; Chhibramau Assembly constituency leads the way.

Kannauj News: इत्रनगरी में 10.70 लाख से अधिक मतदाता, छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे

Tue, 25 Aug 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Over 10.70 lakh voters in the 'City of Perfume'; Chhibramau Assembly constituency leads the way.
कन्नौज। लोकतंत्र के पर्व में जन-भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता सूची के सतत पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के बाद इत्रनगरी में कुल मतदाताओं का आंकड़ा 10,70,315 पहुंच गया है। अर्हता तिथि एक जनवरी के आधार पर 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद 24 अगस्त तक प्राप्त विभिन्न फॉर्मों के निस्तारण के साथ सूची को नया रूप दिया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि पारदर्शी व्यवस्था के तहत जिले की तीनों विधानसभाओं से मिले आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया गया। प्रक्रिया के दौरान पूरे जिले में फॉर्म-6 के माध्यम से 4,138 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि फॉर्म-7 के जरिए 1,556 अपात्र या डुप्लीकेट नाम विलोपित (हटाए) किए गए। इसके अलावा फॉर्म-8 के माध्यम से 3,846 प्रविष्टियों में जरूरी संशोधन किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले का नया मतदाता समीकरण
कुल मतदाता: 10,70,315
पुरुष मतदाता: 5,90,337
महिला मतदाता: 4,79,946
तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर): 32
----------
विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति:
छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र: जिले में सर्वाधिक 3,82,527 मतदाता छिबरामऊ क्षेत्र में हैं। सतत पुनरीक्षण के तहत यहां प्राप्त 2,164 फॉर्म-6 में से 1,591 नए नाम जोड़े गए, 825 नाम हटाए गए तथा 1,600 कार्डों में संशोधन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र: 3,63,364 मतदाताओं के साथ सदर क्षेत्र दूसरे स्थान पर है। यहां 1,362 नए नाम जोड़े गए, 371 नाम सूची से हटाए गए और 1,353 प्रविष्टियों को सुधारा गया।

तिर्वा विधानसभा क्षेत्र: तिर्वा क्षेत्र में कुल 3,24,424 मतदाता हैं। प्रक्रिया के दौरान यहां 1,185 नए मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए, 360 नाम विलोपित हुए और 893 प्रविष्टियों में संशोधन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed