फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Outpost in-charge slapped SP leader's brother

Kannauj News: चौकी प्रभारी ने सपा नेता के भाई को मारा तमाचा

Fri, 29 Dec 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge slapped SP leader's brother
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसहायगंज। जमीन के विवाद में चौकी प्रभारी ने कोतवाली में सपा नेता के भाई को तमाचा मार दिया। इससे सपा नेता भड़क गए और उनकी चौकी प्रभारी से तीखी झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने सपा नेता और उनके भाई समेत चार लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की। हालांकि पुलिस ने मारपीट की बात से इंकार किया है।


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसावनपुरवा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा था। इसकी सूचना पाकर मझपुर्वा चौकी प्रभारी विनय शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और झगड़ा कर रहे लोगों को शांत किया। पुलिस एक पक्ष से आनंद यादव, संजय यादव और दूसरे पक्ष के राहुल शर्मा को कोतवाली ले आए। जानकारी पाकर राहुल शर्मा के भाई सपा के विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा भी कोतवाली पहुंच गए। वहां पर चौकी प्रभारी दोनों पक्षों से मामले की जानकारी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात से नाराज होकर चौकी प्रभारी ने राहुल शर्मा को तमाचा मार दिया। इससे नाराज मौके पर मौजूद सपा नेता अरुण शर्मा ने चौकी प्रभारी को समझाने का प्रयास किया तो दोनों में तीखी झड़प हो गई। मामला बढ़ता देख चौकी प्रभारी ने अरुण शर्मा को भी हिरासत में ले लिया और सभी चारों लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। मामले में चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर उन पर शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed