{"_id":"599b28d04f1c1b887e8b48ba","slug":"our-responsibility-to-preserve-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति परिसर में होमगार्ड विभाग के तत्वाधान में आयोजित नमामि गंगे यात्रा के स्वागत के बाद सम्मेलन का आयोजन हुआ। लोगों को संकल्प दिलाया गया कि गंगा को स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाने के लिए स्वयं जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रदेश की खनन/आबकारी राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद हम अभी भी गंगा को अविरल व शौचालय निर्माण कराए जाने पर लटके हुए हैं। दूसरी राजनीतिक पार्टियों की दुर्गति का नतीजा है, कि हम सभी को आज के दौर में बेरोजगारों को रोजगार, किसान, महिलाओं के उत्थान के बारे में एक मजबूत पहल करनी चाहिए, लेकिन वह नहीं कर पा रहे हैं। प्रधानमंत्री के संकल्प को प्रदेश की योगी सरकार हर हाल में पूरा करेगी। होमगार्ड विभाग के पास संसाधनों की कमी है, लेकिन उनकी मजबूत इच्छाशक्ति जरूर विजय दिलाएगी।
प्रदेश सरकार में होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने वाला होमगार्ड विभाग इतिहास बनाएगा। किसी कार्य की सफलता के लिए इरादा मजबूत होना चाहिए। गंगोत्री से गंगासागर तक निकली गंगा बाइस करोड़ लोगों के परिवारों को पालती है। इस कारण हम सभी की जिम्मेदारी है कि इनको दूषित होने से बचाया जाए।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा/चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि नमामि गंगे यात्रा को विशाल जनसमर्थन मिल रहा है। यह देश विश्व शक्ति बनकर उभर रहा है। देश की संस्कृति को बचाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। गंगा को मां का दर्जा दिया गया है। कहा जाता है कि गंगा में स्नान करने से सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। हम सभी को लोगो को जागरुक करने की आवश्यकता है।
तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि हम सम्मेलन से तय करके जाएं कि गंगा को गंदा होने से बचाना है तो इसके परिणाम कुछ दिनों में खुद ही दिखने लगेंगे।
जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि जिले में मां गंगा को अविरल निर्मल बनाने के लिए लगातार प्रयास चल रहा है। गंगा के किनारे बसे 20 गांवों में आठ हजार शौचालयों का निर्माण कराया गया। जल निगम ने 84 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर केंद्र को भेजी है, ताकि गंगा नदी में गिरने वाले नालों को मोड़ा जा सके। गंगा में गंदगी फैलाने से हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है।
होमगार्ड कमांडेंट चंदन सिंह ने कहा कि नमामि गंगे यात्रा को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नौ अगस्त को लखनऊ से रवाना किया है। यात्रा हरदोई, कानपुर, बनारस होते हुए चार सितंबर को बलिया में समाप्त होगी। कार्यक्रम के समापन पर बिट्टी देवी इंटर कालेज, केकेसीएन इंटर कालेज, जेपी गर्ल्स इंटर कालेज सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन