{"_id":"5f6a47d08ebc3e0deb45294c","slug":"other-kannauj-news-knp5842062138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
नजरापुर (कन्नौज)। ढिलौरी गांव में सोमवार रात एक ही भवन में संचालित किराना और हार्डवेयर दुकान से चोर लाखों का माल समेट ले गए। पुलिस को छानबीन में मक्का के खेत से गोल्लक और खाली डिब्बे पड़े मिले। ढिलौरी गांव के अजय कुमार की तिर्वा-कन्नौज रोड पर शंकर मशीनरी स्टोर नाम से हार्डवेयर की दुकान है। इसी भवन में बेहरिन गांव के विपिन कुमार की किराना की दुकान है।
सोमवार रात रस्सी के सहारे चोर अजय की दुकान की छत पर चढ़े और लोहे के जाल काटकर दुकान से तीन लाख 20 हजार कीमत के तीन सबमर्सिबल पंप, लोहे के पाइप आदि चोरी कर ले गए। विपिन की दुकान की दीवार में लगे लोहे के गेट को तोड़कर आठ बोरी दाल, सिगरेट, पान मसाला चोरी कर ले गए। विपिन ने बताया कि करीब दो लाख 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है।
सुबह चोरी की जानकारी पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि छानबीन में मक्के के खेत में गोल्लक और खाली डिब्बे मिले हैं। कोई सुराग अभी नहीं मिली है, छानबीन की जा रही है।