{"_id":"5f6a47cd8ebc3ee291484541","slug":"other-kannauj-news-knp584205886","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्कूलों में बंद मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्कूलों में बंद मिले ताले
विज्ञापन
कन्नौज। स्कूलों के निरीक्षण को निकले बीएसए को मंगलवार को तीन प्राथमिक विद्यालयों में ताला बंद मिला। बंद मिले स्कूलों के पूरे स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया है। कुछ स्कूल में गंदगी और प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षामित्र भी अनुपस्थित मिले। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों का वेतन रोक जवाब मांगा गया है।
बीएसए केके ओझा 8: 40 बजे ब्लाक उमर्दा के प्राथमिक विद्यालय किनौरा और 9:10 बजे हरचंद्रपुर पहुंचे थे। दोनों ही स्कूलों में ताले लटके मिले। प्रधानाध्यापक समेत स्टाफ का वेतन रोककर जवाब मांगा। प्राइमरी विद्यालय अमृतपुर्वा में प्रधानाध्यापक गायत्री देवी उपस्थित मिलीं लेकिन आस्था गौतम, अचर्ना, गीता देवी नहीं थीं। तीनों का वेतन रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलवारी में सफाई व्यवस्था व कायाकल्प के तहत काम न होने पर प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार का वेतन रोका गया है। रवि कुमार को 10 बजे स्कूल पहुंचने पर चेतावनी दी गई।
सहायक अध्यापक ममता गौतम नहीं मिलीं तो उनका वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय नयनपुर में गंदगी मिलने, शिक्षक डायरी न बनाने पर प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र कुमार व आनंद कुमार का वेतन रोककर जवाब मांगा गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरिया में गंदगी मिलने व शिक्षक डायरी न बनाने पर प्रधानाध्याकप रश्मि का वेतन रोक जवाब मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय घुमियापुर 11: 45 मिनट पर बंद मिला। यहां के सभी शिक्षकों का वेतन रोक जवाब मांगा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय अहरापुर महसा में सहायक अध्यापक इंद्र नारायण गैरहाजिर थे। कायाकल्प के तहत काम न होने पर प्रधानाध्यापक राधेश्याम का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय त्रिमुखा में सहायक अध्यापक नीरज की गैरहाजिरी पर वेतन रोककर जवाब मांगा गया है।