{"_id":"5f6a45978ebc3ec00528c285","slug":"other-kannauj-news-knp5842046198","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की हड़ताल से मंडी परिसर में दूसरे दिन भी रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की हड़ताल से मंडी परिसर में दूसरे दिन भी रहा सन्नाटा
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के आह्वान पर ढाई फीसदी मंडी शुल्क के विरोध में मंडी के आढ़तियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। आढ़त बंद होने से उपज लेकर आए किसानों को मायूस लौटना पड़ा।
कुछ किसान जानकारी लेने के लिए मंडी पहुंचे थे। किसान दयाशंकर, हरीराम, नेत्रपाल और बसंतराम ने बताया कि इस समय आलू बुआई का समय चल रहा है। शीतगृह से आलू बीज निकालना है, मंडी में उपज बेचकर ही भाड़ा जमा कर पाएंगे। हड़ताल से दिक्कत हो रही है। कुछ किसानों ने आढ़तियों से फोन पर जानकारी ली, आढ़तियों ने उन्हें भाव तो बताया लेकिन उपज 26 सितंबर के बाद लाने की सलाह द्र्री।
गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉनी, संरक्षक राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर अपनी आढ़त बंद कर आंदोलन पर चर्चा करते रहे। अनुज गुप्ता ने कहा कि सरकार को मंडी शुल्क तत्काल वापस लेना होगा। राजू ठाकुर, कुलदीप कुमार, अनुपम गुप्ता, अरविंद कुमार, राधेश्याम, राजेश और रमाशंकर आदि हड़ताल में शामिल रहे।