फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

प्रद्रर्शन करने पर 81 सपाइयों पर मुकदमा

Tue, 22 Sep 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
other
तिर्वा तहसील में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले की तीनों तहसीलों मुख्यालयों पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कई सपाइयों को हिरासत में लेकर कुछ देर में रिहा कर दिया लेकिन देर शाम विधायक अनिल दोहरे और पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे समेत 81 सपाइयों के खिलाफ कोविड-19 नियम का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में विधायक अनिल दोहरे की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में सपाइयों के तहसील पहुंचे। हंगामा कर रहे सपाइयों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया तो पुलिस, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव समेत करीब 200 सपाइयों को हिरासत में लेकर बस से पुलिस लाइन ले गई।
विज्ञापन

सदर एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि सपाइयों ने ज्ञापन देने की अनुमित मांगी थी लेकिन धरना-प्रदर्शन करने लगे। उन्हें कई बार एलाउंस कर चेताया गया लेकिन वह माने नहीं। सामाजिक दूरी टूटने पर हिरासत में लिया गया और ज्ञापन लेने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फोटो-21 तिर्वा तहसील में धरना-प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता को ले जाती पुलिस।
तिर्वा में नारेबाजी करने पर पुलिस ने खदेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। प्रदेश सरकार के विरोध में सपाइयों के प्रदर्शन के दौरान सपेरों से बीन भी बजाई। सदर तहसील में नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर सपाई हंगामा करने लगी इस पर पुलिस ने लाठियां पटककर उनहें खदेड़ दिया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव ने कहा कोरोना काल का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसको रोकने में सरकार विफल रही है। लाकडाउन के दौरान लाखों लोग जो बाहर मजदूरी कर रहे थे। वह घरों में वापस आ गए है। रोजगार छूट जाने से वह लोग आत्महत्या करने पर विवश है। सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा। कन्नौज में सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की जानकारी मिलते ही सपाई आक्त्रसेशित हो गए। तहसील परिसर में बैठकर नारेबाजी करने लगे।पुलिस के रोकने पर भी जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ गई। बाद में प्रदर्शन पर बैठे सपाइयों को पकड़ कर निजी बस में बैठाकर पुलिस लाइन भिजवा दिया। इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अनिल पाल,श्याम सिंह, कुक्कू चौहान, अरविंद भदौरिया, रेहान वारसी,जानू सिद्दीकी, आलोक वर्मा, अंगूरी दहाडिया, कुसुम यादव मौजूद रहे।

इन सपाइयों के खिलाफ हुआ मुकदमा
सदर तहसील में प्रदर्शन करने पर पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, हसीब हसन, अनुज यादव, गुड्डू, रिजवान, वीरेश, सदर विधायक अनिल दोहरे के भाई अरविंद दोहरे, अनुराग मिश्रा सभासद, कुलदीप अग्निहोत्री, शौर्य शर्मा, अनुज यादव, लल्लू यादव, शाह हुसैन, रामजी दुबे, गुफरान, बृजेश यादव, भोले कुरैशी, नीलू यादव, नवाब सिंह यादव, जीशान, कौशर खां, संजय सिंह, मोहम्मद जाकिर, रेहान खां सभासद, मोहम्मद नावेज सभासद, शाहिद वारसी, नासिर सिद्दीकी, मनीष कुशवाहा, सुनील यादव, अभिषेक पाल, संजू कटियार, संजय दुबे, आकाश यादव और 50 अज्ञात के खिलाफ सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी ने कोरोना महामारी उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की है। इसी तरह तिर्वा तहसील में प्रदर्शन करने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, संदीप यादव, सनी यादव, दिनेश बाथम, आदेश पटेल, अमित यादव, संतोष, नीलू, मनोज सैनी, दिलशाद हुसैन, कैलाश, देवेश चंद्र, राजीव सिंह, ओमसरन, योगेश शर्मा, धर्मेंद, आशुतोष, कुसुम यादव समेत 28 और 20 अज्ञात सपाइयों पर एसआई रामप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया।
==============
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed