{"_id":"5f57cdcf8ebc3e60db143d0d","slug":"other-kannauj-news-knp5815131175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके व ससुराल पक्ष में चले लाठी-डंडे, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके व ससुराल पक्ष में चले लाठी-डंडे, छह घायल
विज्ञापन
चपुन्ना (कन्नौज)। दंपति के बीच चल रही अनबन में समझौता बैठक में ससुराल और मायकेपक्ष के लोगों में लाठी डंडे चल गए। इसमें छह लोग घायल हो गए। हालात इस कदर बिगड़े कि गांव में पीएसी लगानी पड़ी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
भाउलपुर निवासी सुधीर पुत्र जयचंद्र की शादी सोनम पुत्री नंदलाल के साथ हुई थी। सोनम का आरोप है कि पति के गांव की एक युवती से संबंध हैं। सोनम ने ये जानकारी मायके वालों को दी थी। मायकेवालों ने भाउलपुर आकर बातचीत की लेकिन समाधान नहीं निकला। मंगलवार को फिर सोनम पिता नंदलाल, मां शारदा, नानी राजरानी, नाना रामबाबू, चाचा प्रेमचंद्र दामाद को समझने के लिए बेटी की ससुराल पहुंचे।
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगे। बात बढ़ने पर गालीगलौज फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें नंदलाल, प्रेमचंद्र, शारदा, रामबाबू, राजरानी, सोनम व सुधीर घायल हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज ओमबाबू तिवारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को सीएचसी भेजा। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। बवाल के बाद गांव में पीएसी लगा दी गई है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।