फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

17 बंदियों समेत 44 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 08 Sep 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। करीब 20 दिन बाद नए कोरोना मरीजों की संख्या में फिर उछाल आ गया। मंगलवार को 17 बंदियों समेत 44 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 17 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से घर भेजा गया। नए संक्रमितों के साथ मरीजों की संख्या 1866 पहुंच गई है। इसमें 1604 ठीक हो चुके हैं और 247 का इलाज चल रहा है। भाजपा नेता अजय भारती समेत 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना से पीड़ित भाजपा नेता अजय भारती की सोमवार रात को मौत हो गई थी। उनका कानपुर में इलाज चल रहा था। मंगलवार को जो नए संक्रमित मिले उसमें सदर ब्लाक के 17, उमर्दा के तीन, जलालाबाद के 17 और तालग्राम का एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

छिबरामऊ ब्लॉक में छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया है कि जिला जेल में 14 और अस्थाई जेल में तीन बंदी भी पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. केसी राय ने बताया है कि लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं, इससे ही संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। घरों से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले पॉजिटिव हुए थे अजय
भाजपा नेता अजय भारती को तीन दिन पहले दिक्कत हुई थी। गले में खरास और बुखार आने पर उन्होंने कानपुर जाकर जांच कराई थी। कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद पत्नी अल्का भारती और बेटा आकाश भारती बेसुध है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लेलेपुर गांव निवासी अजय भारती ने राजनीति की शुरुआत बसपा से की थी। 2009 में वह बसपा के ब्लाक संगठन मंत्री बनाए गए थे। 2003 में बसपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। 2007 में प्रदेश में बसपा की सरकार बननने पर अजय को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और 2014 में क्वार्डिंनेटर की जिम्मेदारी दी गई। अजय 2017 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed