{"_id":"5f57c6cc8ebc3e36bc26ab85","slug":"other-kannauj-news-knp5815054104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे पर सुनवाई आज, फाइलें भी जमा कर सकते हैँ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे पर सुनवाई आज, फाइलें भी जमा कर सकते हैँ
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर सिक्सलेन हाईवे जा रहीं किसानों की जमीनों के मामले में आज तहसील सभगार में भू अध्याप्ति कार्यालय कानपुर की टीम सुनवाई करेगी। किसानों की मुआवजे से संबंधी फाइलों को जमा भी किया जाएगा।
भू-अध्याप्ति के पेशकार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि प्रेमपुर और घिलोई के अलावा जो लोग जमीनों से जुड़ी फाइल जमा नहीं कर पाए हैं वह फाइलें जमा कर सकते हैं। फाइलों में खतौनी, पहचान पत्र, बैंक पासबुक का खाता नंबर, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, दो सीसी फार्म और हिस्सा प्रमाणपत्र लगाना है। उधर, भू अध्याप्ति अधिकारी ने छिबरामऊ तहसील के ग्राम बबरापुर मखदूमपुर, सराय प्रयाग, सराय गूजरमल, तेराजाकेट, सराय सुंदर, खुड़ावा, जगतियापुर, सराय दौलल, शहजहांपुर, घिलोई खास व प्रेमपुर की श्रेणी 6(2) की रिपोर्ट मांगी गई है। लेखपालों को भौतिक सत्यापन कर जल्द ही तैयार करने को कहा गया है। लेखपालों से वास्तविक स्वामित्व स्ट्रक्चर व बिल्डिंग की रिपोर्ट शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।
जीटी रोड का भी नहीं मिला था मुआवजा
सिकंदरपुर के सुरेंद्र चंद्र ने परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग व एडीएम भू अध्याप्ति को भेजे गए पत्र में कहा कि ग्राम देववरमपुर में गाटा संख्या 337 की जमीन जीटी रोड में गई थी। जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। जमीन की जांच कराकर मुआवजा दिलाया जाए।