{"_id":"5f552a1b8ebc3e61571a8617","slug":"other-kannauj-news-knp5811264105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से नाराज महिला ने फांसी लगा ली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से नाराज महिला ने फांसी लगा ली, मौत
विज्ञापन
तालग्राम। सदर कोतवाली के जलालपुर गांव में पति से नाराज एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पति पर एक महिला से अवैध संबंध का शक कर रही थी। मायके और ससुराल पक्ष की पंचायत में समझौता न होने पर महिला के पिता ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कोतवाली के महचंदापुर निवासी महावीर ने बताया कि उसने पुत्री देवकी (25) की शादी जलालपुर निवासी किसान हरिओम के साथ पांच साल पहले की थी। शनिवार देर शाम देवकी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। पति का कहना है कि वह गांव की एक बीमार युवती का इलाज कराने उसके साथ चला गया था। पत्नी मना कर रही थी, इसी बात से वह नाराज हो गई।
वह अवैध संबंध का शक कर रही थी। इससे आत्महत्या कर ली।
परिवार में डेढ़ वर्ष का पुत्र नवीन और चार साल की बेटी पारुल है। दोनों पक्षों मे देर रात तक समझौते के लिए पंचायत होती रही। समझौता न होने पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा की कार्रवाई कर रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।