फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

एक्सप्रेस वे पर जली कार और बाइक

Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
other
तालग्राम। लखनऊ से आगरा बाइक से जा रहे बीएसएफ जवान को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। वह उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। इसी बीच तेजी से आ रही बोलेरो में फंसकर बाइक आधा किलोमीटर तक खिंचती चली गई। बाइक की पेट्रोल टंकी फटी और दोनों वाहनों में आग लग गई। बोलेरो सवार तीन लोगों नेे भाग कर जान बचाई। हादसे में घायल जवान को अस्पताल भेजा गया। अग्निशमन टीम ने दोनों वाहनों की आग बुझाई।
विज्ञापन

लखनऊ योजना वृंदावन सेक्टर 18 निवासी सत्यवीर सिंह(35) सीमा सुरक्षा बल में जवान हैं। गुरुवार भोर चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से हाथरस जा रहे थे। तालग्राम के गोवा गांव के पास बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। सत्यवीर उछलकर दूर जा गिरे। वे हेलमेट पहने थे। एक्सप्रेसवे के बीच की लेन में
विज्ञापन

बाइक जा गिरी। इसी बीच पीछे से आ रही बोलेरो में बाइक फंसकर खिंचती हुई चली गई। अचानक बाइक की टंकी फटी और आग लग गई। दोनों वाहन जलने लगे। बोलेरो सवार प्रयागराज तेलियरगंज निवासी राजकुमार, प्रभात राज व एकलव्य राज ने भागकर जान बचाई। तीनों वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे 112
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल पुलिस के सुखबीर सिंह, अनुज कुमार, जयप्रकाश व यूपीडा गश्ती दल ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आधा घंटे में आग बुझवाई। दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। हालत नाजुक होने पर घायल सत्यवीर को मेडिकल कालेज तिर्वा भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी अमोलर राजेश सिंह ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed