{"_id":"5f2c45538ebc3e3d116731d8","slug":"other-kannauj-news-knp575424170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में शव को ढूंढती एसडीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में शव को ढूंढती एसडीआरएफ की टीम
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दो दिन काली नदी की तलहटी खंगालने के बाद भी एसडीआरएफ को दीपा का शव तलाशने में सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन एसडीआरफ की टीम ने करीब आठ किलोमीटर तक शव तलाशा। पुलिस अधिकारियों ने काली नदी के तेज बहाव के चलते शव काफी दूर तक बह जाने की आशंका जताई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौरा निवासी सर्वेश ने अपने भाई कमलेश के साथ बेटी दीपा की प्रेम-प्रसंग के विरोध में दो अगस्त रात गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद काली नदी में शव बहा दिया था। घटना के अगले दिन मामले का राज खुलने पर दोनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिस पर गोताखोरों की मदद से काली नदी में शव
को ढूंढा गया था। शव न मिलने पर बुधवार से लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम दीपा का शव तलाश रही है। गुरुवार को भी टीम ने घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर संयोगिता मार्ग के किनारे तक काली नदी खंगाली। इसके बाद भी दीपा का शव नहीं मिला। दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि लगातार तीसरे दिन चले अभियान के बाद भी दीपा का शव नहीं मिला है। जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बारिश के चलते काली नदी के तेज बहाव में शव काफी दूर तक जाने की आशंका है।