{"_id":"5f2c40fb8ebc3eabed24bf64","slug":"other-kannauj-news-knp5754174138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव के किसानों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव के किसानों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
मानीमऊ। गंगा का जलस्तर से बढ़ रहा है। अगर इसी तरह गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा, तो बाढ़ आने की संभावना प्रबल हो जाएगी। पिछले 24 घंटे में चार सेंटीमीटर जलस्तर का इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से कटरी में बसे गांव के किसानों की धड़कने बढ़ने लगी है।
पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। गुरुवार रात करीब आठ बजे गंगा का जलस्तर 124.210 सेंटीमीटर पर था। अब गंगा चेतावनी बिंदु से चेतावनी बिंदु 124.970 से 60 सेंटीमीटर जलस्तर दूर है। वहीं काली नदी भी उफान पर है। इससे कटरी इलाके में दहशत बढ़ती जा रही है। गुमटिया, चौरा चांदपुर,
सलेमपुर, जुकैया आदि गांवों के लोगों ने प्रशासन को सूचना दी है कि उनके गांव की ओर पानी बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि 24 घंटे में चार सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। बारिश और नरौरा बांध से पानी छोड़ जाने से गंगा जलस्तर बढ़ रहा है। फिलहाल अभी बाढ़ आने की संभावना नहीं है। इसके बाद भी गंगा किनारे बसे ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।