फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

डिवाइडर से टकराकर पलटी डीसीएम, दो घायल

Sat, 01 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
other
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डीसीएम पलटने से चालक और हेल्पर घायल हो गए। दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महेरुपुर शिव निवासी प्रदीप पाल पुत्र हरविलास डीसीएम चलाता है। वह डीसीएम में शिमला से सेब लेकर कानपुर जा रहा था। उसके साथ डीसीएम में हेल्पर शेर सिंह पुत्र रामनरेश निवासी हरकतियापुर थाना सौरिख भी था।

एक्सप्रेसवे पर सिकंदरपुर गांव के सामने शनिवार सुबह चालक को झपकी आने से डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे चालक को हेल्पर गाड़ी में फंस गए। यूपीडा और पेट्रोलिंग कर्मियों ने खिड़की काटकर व गाड़ी के शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकालकर दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। हादसे में शेर सिंह पैर टूट गया। यूपीडा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि गाड़ी को हेल्पर चला रहा था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। चालक प्रदीप के लाइसेंस को रद करने के लिए लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed