{"_id":"5f25b0088ebc3e63a47f2f54","slug":"other-kannauj-news-knp574567451","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। हेलमेट हैंडल पर लटकाकर जा रहे सफाईकर्मी की बाइक में शनिवार सुबह बरुआ सबलपुर के सामने वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पंथरा गांव निवासी सफाईकर्मी हरिभजन (45) पुत्र सूरज कांशीराम कॉलोनी के पीछे स्थित धमे के ताल गांव में तैनात था। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। जीटी रोड पर ग्राम बरुआ सबलपुर के सामने पेट्रोल भराने के लिए पंप की ओर बाइक मोड़ी। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सिर के बल गिरने से हरिभजन को गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा व परिजन लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हरिभजन हेलमेट लगाने के बजाए बाइक के हैंडल में लटकाए था। सपा नेता बृजेश बाल्मीकि ने सफाईकर्मी के परिजनों को ढांढस बंधाया। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। बेटे मोहित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।