फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

ननिहाल में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
other
ठठिया। ननिहाल में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम से लापता युवक का गांव के बाहर पेड़ पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पुलिस को बगैर जानकारी दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना ठठिया के फतुंहापुर गांव निवासी अजयपाल (22) पुत्र जयपाल कई साल साल से जडेर गांव में रहने वाले मामा राम नरेश के घर रहता था। शुक्रवार शाम किसी बात से आहत होकर वह खेतों की ओर चला आया। यहां उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

उधर रात करीब 10 बजे तक अजय पाल घर नहीं पहुंचा तो मामा ने तलाश किया और बहनोई जयपाल को जानकारी दी। सुबह खेतों की ओर पहुंचे किसानों ने जब पेड़ पर अजयपाल का शव लटका देखा, तो मामा को जानकारी दी। जिससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। अजय पाल की मां ने बताया कि किसी बात को लेकर बेटा कई दिनों से तनाव में रहता था। जिससे आत्महत्या कर ली है। वहीं मामा राम नरेश ने बताया कि करीब 15 दिन से भांजा मानसिक रूप से परेशान था। वह किस बात से परेशान था, यह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed