{"_id":"5f21b88a8ebc3e63de133e8b","slug":"other-kannauj-news-knp5740005131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय गिरी गर्भवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय गिरी गर्भवती, मौत
विज्ञापन
मृतका अनुपम उर्फ नन्हीं (फाइल फोटो)।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। क्षेत्र के हाथिन गांव में बुधवार को खाना बनाते समय गर्भवती बेहोश होकर गिर पड़ी, परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
हाथिन गांव के हरिओम बाथम की शादी 13 जून 2019 को मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव की अनुपम उर्फ नन्हीं (24) के साथ हुई थी। नन्ही सात माह की गर्भवती थी। बुधवार को वह घर में खाना पका रही थी। इस दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हरिओम नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। लॉकडाउन के बाद से घर पर ही हैं। पति ने शव का पोस्टमार्टम कराने की पुलिस से मांग की है। मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी सौ शय्या अस्पताल पहुंच गए थे।