{"_id":"5f1f244c8ebc3e63cc58cda4","slug":"other-kannauj-news-knp5736341160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में होगा बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त में होगा बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन
बैठक में मौजूद वकील।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव अगस्त में कराए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को पांच सदस्यीय एल्डर्स कमेटी बना दी गई। सदस्यता के लिए अधिवक्ताओं के पास सीओपी नंबर होना जरूरी कर दिया गया है।
तहसील सभागार में सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व अध्यक्ष शिवराम सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसलिए बार काउंसिल के निर्देश के अनुसार एल्डर्स कमेटी चुनाव कराए। पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर ने अगस्त में चुनाव कराने की मांग रखी। उन्हाेंने बताया कि बार काउंसिल ने जून में ही पत्र कार्यकाल पूरा होने का पत्र भेज दिया था। वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश शुक्ला, मुकेश दुबे ने कहा कि प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को ही मतदाता बनाया जाए।
चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव ने बताया कि सीओपी नंबर वाले अधिवक्ता ही सदस्य बनाए जाएंगे। जल्द मतदाता सूची बना ली जाएगी। उन्होंने रामचंद्र यादव, एसएमए रिजवी, राकेश दुबे, दफेदार व आरएन त्रिपाठी की पांच सदस्यीय एल्डर्स कमेटी चुनाव के लिए बनाई। बैठक में अंकुर मिश्रा, प्रमोद दुबे, अनिल यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।