फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

10 साल में नहीं बनी चार किमी सड़क

Mon, 27 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
तेरारब्बू- कोहटिया मार्ग पर उखड़ी गिट्टी। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। 12 गांवों को जोड़ने वाली तेरारब्बू-कोहटिया सड़क की मरम्मत 10 साल से नहीं की गई है। इससे पूरी सड़क से डामर गायब हो गया है और गिट्टियां दिखने लगी हैं। इस कंकड़ीले रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं। इसमें गिरकर राहगीर जख्मी हो जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन सड़क मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

चार किलोमीटर लंबी तेरारब्बू-कोहटिया सड़क अमोलर गुरसहायगंज सड़क से तालग्राम तिर्वा मार्ग को जोड़ती है। इसी सड़क से भवनियापुर, कसारी, तेरारब्बू, बिचपुर्वा, बागपुर्वा, मछैया, नरमऊ, पलरी, बरगांव, राजापुर्वा, डिलाउरपुर, कोहटिया गांवों के लोगों का आना जाना होता है। करीब 10 साल बनी सड़क की एक बार भी मरम्मत नहीं की गई है। इससे पूरी सड़क से अब डामर गायब हो गया है और गिट्टियां दिखने लगी हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी हो गए। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

-----------
स्थानीय लोगों ने बयां किया दर्द
किसान अनिल कुमार राजपूत का कहना है कि सड़क पर छह से सात फुट लंबे गड्ढे हो गए हैं। वाहन चालक जान जोखिम में डाल निकलते हैं। मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रितेश कुमार ने बताया पीडब्ल्यूडी ने 10 साल से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई। इससे सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
आशीष कुमार ने बताया कि किसान खाद, बीज लेने और कृषि उपज की बिक्री करने इसी रोड से जाते हैं। मार्ग पर पानी निकासी के लिए बनी पुलिया टूटी होने से ट्रैक्टर अक्सर फंस जाते हैं।

प्रधान सोबरन सिंह यादव ने कहा कि सड़क जर्जर होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बरगांव पंचायत के लोगों को हो रही है। कई बार अधिकारियों को समस्या बताई जा चुकी है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed