फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Order to seek clarification from BDO

बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश

Tue, 03 Mar 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 03 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Order to seek clarification from BDO
विकास खंड तालग्राम के लोहिया गांव मवई का मंगलवार को डीएम ने निरीक्षण किया। बाद में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। कई मनरेगा मजदूरों को एक साल से भुगतान न मिलने की शिकायत की। इस पर बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा। प्रधान को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। वहीं शिक्षा का स्तर खराब होने पर हेडटीचर को डांटा। केसीसी न बनाने की शिकायत भी किसानों ने रखीं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर तहसील दिवस के बाद डीएम अन्य अफसरों के साथ मवई पहुंचे और प्राइमरी पाठशाला में चौपाल लगाई। यहां मनरेगा मजदूर सीताराम ने 45, कमलेश ने 6 दिन, अमर सिंह ने 21 दिन की मजदूरी न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने बीडीओ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई व प्रधान की जमकर क्लास लगाई। प्राइमरी पाठशाला में 54 बच्चों पर 5 टीचरों की तैनाती होने के बावजूद शिक्षा व्यवस्था चौपट मिली।
विज्ञापन


यह देख एबीएसए नीलम वर्मा को डीएम ने तलब कर फटकारा। हेडटीचर देवनरायन को खूब खरीखोटी सुनाई। एक महीने में शिक्षण कार्य सुधारने की चेतावनी दी। किसान राधे, श्रीपाल, मंजेश, नरवीर ने आरोप लगाया कि ताहपुर की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनाते हैं। इस पर जिला कृषि अधिकारी को तलब किया गया। उनके न पहुंचने पर नाराजगी जताई। दो लोगों ने चारागाह की जमीन पर कब्जे की शिकायत की। एसडीएम को तत्काल लेखपाल से पैमाइश कराकर चरागाह को कब्जा मुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन विकलांग मनोज, निर्मल, जगत सिंह की पत्नी पुष्पा ने शौचालय न मिलने की शिकायत की। तत्काल सचिव को निर्देश दिए गए कि विकलांगों के शौचालय तत्काल भुगतान देकर बनवाएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशिप्रभा, सुनीता, सीडीपीओ रामबेटी से बच्चों की सेहत के बारे में पूछा। पता चला कि एक बच्चा कुपोषित है। गांव में एक हैंडपंप पेयजल समस्या का समाधान कराने के लिए लगवाने की जिम्मेदारी जल निगम के जेई एमके सिंह को सौंपी।

दूसरे रास्ते से गांव पहुंचे डीएम
छिबरामऊ तहसील दिवस निपटाने के बाद डीएम के आने की सूचना मिलने पर तालग्राम चौराहे पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। बस यूनियन के मालिक, चालक व परिचालक भी इंतजार करने लगे, ताकि डीएम को तेराजाकेट से तालग्राम व तालग्राम से मवइया तक जाने वाले जर्जर रोड की दशा दिखा सकें।


यह नजारा देख लोकनिर्माण विभाग के अफसरों ने डीएम के काफिले का रूट बदलवा दिया। उन्हें गुरसहायगंज होकर मवई पहुंचाया गया। जर्जर रोड को छुपाने की वजह से करीब 12 किमी चक्कर कटवाकर डीएम को लोहिया गांव पहुंचाया गया। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रावली तैयार है। जल्द जर्जर रोड बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed