{"_id":"640e0c51c6ef2d92fb07e554","slug":"open-theater-will-be-built-in-the-name-of-mukta-kashi-kannauj-news-c-12-1-119288-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मुक्ता काशी के नाम से बनेगा ओपेन थिएटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मुक्ता काशी के नाम से बनेगा ओपेन थिएटर
Sun, 12 Mar 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिला मुख्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने व बड़ी बैठक के लिए कोई उपयुक्त स्थल नहीं है। इस समस्या को देखते हुए जल्द ही 500 सीटों वाला ओपेन थिएटर बनेगा। इसका नाम मुक्ता काशी रखा जाएगा। इसके लिए भारत सरकार में प्रस्ताव भेजा गया है। योजना को परवान चढ़ाने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पैरवी में जुट गए हैं।
शहर में जीटी रोड किनारे बने पर्यटक आवास गृह और पुरातत्व संग्रहालय के बीच में काफी जगह खाली है। इसी पर ओपेन थिएटर मुक्ता काशी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि ओपेन थिएटर में मंच, साइड मंच की सुविधा, सीटें, वीआईपी प्रतीक्षा एरिया, महिला-पुरुष शौचालय, लैंड स्केप पार्क, पार्किंग, चहारदीवारी, गार्ड कक्ष व गेट बनेगा। उन्होंने बताया कि ओपेन थिएटर के लिए ले आउट बन गया है। उसे भारत सरकार में भी भेज दिया गया है। अब मंजूरी दिलाने के लिए वह पहल कर रहे हैं। थिएटर में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो:20- असीम अरुण, मंत्री।
पर्यटन के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी
जनपद में पर्यटन की संभावनाएं बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उसी के तहत थिएटर का भी निर्माण कार्य होगा। इस स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इससे युवक-युवतियों को भी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। कई तरह के अच्छे कार्यक्रमों के लिए बेहतर व सुविधाजनक शहर में स्थान भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
-- असीम अरुण, समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)