{"_id":"6628085106379c30e30d9274","slug":"open-meetings-are-not-taking-place-in-gram-panchayats-kannauj-news-c-214-1-knj1005-112301-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नहीं हो रहीं ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नहीं हो रहीं ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें
Wed, 24 Apr 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। शासनादेश के बावजूद ग्राम पंचायत की खुली बैठक नहीं हो रही हैं। आला अफसरों के ध्यान न देने के कारण खुली बैठकें सिर्फ कागजी कोरम पूरा करने का जरिया बनकर रह गई हैं। ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में खुली बैठक नहीं होने की शिकायतें की जा रही हैं। लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव मनमाने ढंग से प्रस्ताव पास करके अपनी मनमर्जी से मनरेगा सहित सभी विकास का कार्य करवाते हैं।
ग्रामीणों को अपनी बात और प्रस्ताव पेश करने का अवसर ही नहीं मिल पाता। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम रोजगार सेवक की तिकड़ी पूरे विकास कार्यों का संचालन करती है। यह मामला एक-दो गांवों का नहीं, बल्कि अधिकांश गांवों का है। ग्रामीणों को याद नहीं है कि उनके गांव में खुली बैठक कब हुई थी।
ब्लाॅक में 67 ग्राम पंचायतें हैं। खुली बैठक जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है। खुली पंचायत में ग्राम प्रधान एवं वार्ड पंचायत सदस्यों समेत ग्रामीणों के एकत्रित होकर विकास कार्यों के चयन पर अपनी सहमति जताते हुए एक प्रस्ताव तैयार करते हैं। वही प्रस्ताव मान्य होता है, लेकिन इसके विपरीत ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी बैठकों का आयोजन नहीं करते। कुछ ग्राम प्रधान कभी कभार साल-छह महीने में एक बैठक कर लेते हैं। इस प्रकार निर्देशों की अनदेखी कर ग्राम पंचायत की होने वाली खुली बैठक की सरकारी परंपरा समाप्त होने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
......................
एडीओ पंचायत बोले, आचार संहिता के कारण नहीं हो रही बैठक
एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह का कहना है कि इस समय आचार संहिता के कारण खुली बैठक नहीं हो सकतीं हैं, जबकि पहले ग्राम पंचायत में हर छह महीने पर रोस्टर के तहत खुली बैठकें कराई जाती रही हैं। सभी ग्राम प्रधानों को हर महीने खुली बैठक करके विकास कार्यों का प्रस्ताव पास करके विकास कार्यों को संचालित किए जाने के निर्देश हैं। अगर इसका कहीं भी अनुपालन नहीं हो रहा है, तो उसकी जांच की जाएगी।