फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Open defecation appealed to

खुले में शौच न करने की अपील

Sat, 26 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 26 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Open defecation appealed to

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत विकास

विज्ञापन
खंड जलालाबाद की ग्राम सभा बछज्जापुर में खुले में शौच न करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान तिर्वा मेडिकल कालेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण लेने वालों ने ग्रामीणों को कई जानकारियां दीं।

इस दौरान परियोजना समन्वयक विवेक कुमार ने कहा कि ग्रामीण घरों में शौचालय का इस्तेमाल करें। खुले में शौच न करें, क्योंकि इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। कहा कि बीमारियों से न सिर्फ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि धन भी व्यय होता है।

बीडीओ केवी शुक्ला ने ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग घर में शौचालय बनवाएं। शौचालय बनने व उसके इस्तेमाल से माताओं व बेटियों को होने वाली दिक्कतों से भी बचा जा सकेगा। इस दौरान प्रधान शकील अहमद को भी स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस जन जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग व जन जागरूकता के लिए कोटेदार मुन्ना खां को बुलाने के लिए ग्रामीणों को भेजा गया। सचिव ने भी फोन किया, पर उन्होंने पहले तो यह कहकर मना कर दिया कि उन्हें कोई सूचना नहीं है। बाद में काफी विलंब से कोटेदार कार्यक्रम में शामिल हुए।

उधर, इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह ने कहा कि डीएम अनुज झा के निर्देश पर संपूर्ण ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम में जिला पूर्ति विभाग भी सहयोग देगा। कोटेदारों को भी जन-जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि बछज्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में कोटेदार की लापरवाही व बार-बार बुलाने के बाद भी देरी से पहुंचने की जानकारी मिली है।

इस संबंध में कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। कहा कि अफसरों के निर्देशों का पालन न करने वाले कोटेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रभाष नंदिनी सिंधिया, सचिव शमीम अशरफ ने भी संबोधित किया। बैठक में विनोद चौबे, दिलीप सैनी, नीरज प्रजापति, विक्रम सिंह, उदय चंद्र प्रजापति, पप्पू, इश्तियाक, रहीस अहमद और चांद मोहम्मद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed