{"_id":"613cee2e8ebc3e01e5443e18","slug":"opd-form-empty-outside-medicines-are-written-on-the-prescription-kannauj-news-knp65160831","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी का पर्चा खाली, पर्ची पर लिख रहे बाहर की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी का पर्चा खाली, पर्ची पर लिख रहे बाहर की दवाएं
विज्ञापन
ओपीडी के खाली पर्चा के साथ दवा की पर्ची दिखाता पीड़ित।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज में इलाज के लिए आए युवक को ओपीडी के पर्चे पर दवाएं न लिखकर बाहर से खरीदने के लिए पर्ची थमा दी गई। पीड़ित ने सीएमएस कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की।
कोतवाली के करनपुर गांव निवासी उदयभान ने बताया कि उन्हें दो दिन से खांसी की दिक्कत और बुखार है। शनिवार को वह मेडिकल कालेज की ओपीडी में दवा लेने आए। एक घंटे कतार में खड़े रहने के बाद ओपीडी का पर्चा बनवाकर डॉक्टर के पास पहुंचे। ओपीडी का पर्चा होने के बाद भी डॉक्टर ने इस पर दवाइयां नहीं लिखीं। अलग पर्ची पर बाहर की दवाएं लिख दीं। कालेज में बुखार, खांसी की दवा होने के बाद भी ऐसा किया गया। युवक ने सीएमएस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक रोगी के इलाज के लिए कालेज में दवाएं पर्याप्त हैं। सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि बाहर की दवाएं न लिखें। मामले की जांच की जाएगी।