फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One killed, three injured in road accident

Kannauj News: सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in road accident
तिर्वा। फिरोजाबाद के पास ट्रक व टेंपो की टक्कर हो गई। इसमें में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए। शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




थाना इंदरगढ़ के सपहा गांव निवासी श्यामकुमार (25) साथी सचिन ,शिवम, अमन हरियाणा के गुरूग्राम में सब्जी बेचते हैं। चारों साथी शुक्रवार की शाम को गुरूग्राम जाने के लिए घर से निकले थे। फिरोजाबाद में वह लोग टेंपो पर सवार होकर जा रहे थे। फिरोजाबाद की ब्रह्मदेव चौकी के पहुंचते ही एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने श्यामकुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे परिजन शव व घायलों को घर ले आए। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed