{"_id":"581a34f34f1c1bc032437028","slug":"one-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
accident shimla
तेराजाकेट। गुरसहायगंज थानांतर्गत साढ़ू के घर पत्नी को छोड़कर बाइक से लौटते समय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर गंभीर चोट आने से जान चली गई।
औरैया जिले के बेला थाना अंतर्गत बडेराहार निवासी शमीम खां (40) बुधवार की सुबह अपनी पत्नी अफसाना बेगम को लेकर गुरसहायगंज कस्बे में अपने साढ़ू हसमुद्दीन के घर आया था। पत्नी को छोड़कर बाइक से छिबरामऊ पैसे का तगादा करने जा रहा था।
जीटी रोड पर मामा होटल से पास टेपों को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। वह बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सराय प्रयाग चौकी पुलिस के सिपाही उसे लेकर गुरसहायगंज के सरकारी अस्पताल ले आए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बताया कि सिर व पेट में गंभीर चोटें होने के कारण मौत हो गई है। इधर, दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा।