फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One crore stolen from Samdhi's house of SP District President

Kannauj News: सपा जिलाध्यक्ष के समधी के घर से एक करोड़ की चोरी

Wed, 22 Mar 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 22 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
One crore stolen from Samdhi's house of SP District President
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के समधी के मकान में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान 20 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी व 70 से 80 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। घर में होने वाली शादी के लिए रकम इकट्ठा करके रखी गई थी। पुलिस अब जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खां की बहन सदर कोतवाली के ही रितुकला गांव में ब्याही हैं। उनके ही बेटे से कलीम खां की बेटी की शादी हुई है। समधी इरफान हुसैन संपन्न और इलाके के बड़े काश्तकार हैं। उनके चार पुत्र सऊदी अरब में भवन निर्माण के काम से जुड़े हैं।
विज्ञापन

इन दिनों एक पुत्र शहनवाज सऊदी अरब से आया हुआ है। शहनवाज ने बताया कि उसके भाई व बहन की कुछ दिनों बाद शादी है। उसी की तैयारी चल रही है। शादी के लिए ही बड़ी रकम और गहने रखे थे। उसके मुताबिक सोमवार की रात सभी लोग घर में सो रहे थे। देर रात में बदमाश घर का मेन गेट खोलकर दाखिल हो गए और अलग-अलग कमरों में रखे लॉकरों को तोड़कर उसमें परिवार की महिलाओं के रखे जेवर और 20 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पूरी वारदात की किसी को भनक नहीं लग सकी। सुबह आंख खुलने पर कमरों में बिखरा पड़ा सामान देेखकर सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहले यूपी 112 पुलिस की टीम पहुंची। उसके बाद सदर कोतवाल राजकुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। जरूरी जानकारी और साक्ष्य जुटाकर टीम वापस हो गई। कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि चोरी की जानकारी पर जांच की जा रही है। घर में काम करने वालों पर शक जताया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed