{"_id":"36344ae7500ee5329334cf834e3fa383","slug":"on-hwy-disguise-printed-disguise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर छई-छपा-छई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर छई-छपा-छई
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया-कन्नौज हाईवे को एक ओर जहां जिला मुख्यालय से
विज्ञापन
तिर्वा कस्बे तक फोरलेन में तब्दील कर दिया गया है, वहीं तिर्वा से बेला तक
इसकी हालत बेहद जर्जर है। गड्ढों ने हाईवे की हालत तालाब जैसी बना दी है।
कई फुट गहरे गड्ढों में भरा बारिश का पानी बवाल-ए-जान बना हुआ है।
ग्रामीणों ने सांसद डिंपल यादव से मामले में दखल देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। दुकानदार विकास चौहान, शमशाद खां, विनोद सक्सेना, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजू चौहान का कहना है कि उमर्दा में पुलिस चौकी मार्ग से लेकर अस्पताल रोड तक कई फुट गहरे गड्ढे हैं। डामर गायब हो चुका है। गिट्टी तेजी से उखड़ रही है।
जगह-जगह गड्ढों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। चौड़ीकरण को प्रस्तावित हाईवे की हालत गांव की सड़कों से भी बदतर है, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी जिम्मेदार है। गोवर्धन पाल, रेहान खान, गुड्डू यादव, नीलेश पाठक, डा. सुघर सिंह यादव का कहना है कि करीब एक साल से गड्ढे परेशानी का सबब बने हैं।
जल निकासी को रोड किनारे बनी नाली कूड़े-कचरे से पट चुकी है। इसकी सफाई न होने से जलभराव रोजाना हजारों लोगों को आने-जाने के दौरान परेशान करता है। शिकायत के बावजूद नाली की सफाई न होने व गड्ढों को न पाटने से हाईवे की हालत बदतर होती जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे किनारे एक गेस्ट हाउस है, जहां इन दिनों बारातियों, जनातियों व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने वालों को खासी दिक्कत होती है। वाहनों के निकलने पर कीचड़युक्त पानी के छींटे पैदल चलने वालों के कपड़े खराब कर देते हैं।
इसी मार्ग किनारे जीआईसी, सीएचसी, राजकीय पशु अस्पताल, ग्रामीण बैंक है, जहां आने-जाने के दौरान नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, किसानों व पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। ब्लाक में कई बार शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
जिला पंचायत सदस्य के पति सुरजीत यादव का कहना है कि समस्या से बीडीओ राम उदरेज यादव को अवगत कराया गया है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों से भी गड्ढे पाटने व जल निकासी की व्यवस्था कराने को कहा है। जल्द ही सबसे पहले नाली साफ कराकर जल निकासी का प्रबंध कराया जाएगा।