{"_id":"6ac92cad4a638e2dd603c460","slug":"on-friday-night-near-the-eastern-bypass-a-container-truck-went-out-of-control-and-overturned-after-its-tire-fell-into-a-pothole-kannauj-news-c-214-1-knj1008-157508-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आयुष्मान मित्र ने सौंपा जवाब, सुविधा शुल्क लेने के आरोप को किया खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आयुष्मान मित्र ने सौंपा जवाब, सुविधा शुल्क लेने के आरोप को किया खारिज
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल में आयुष्मान कार्ड अपडेट करने के नाम पर वसूली की शिकायत के मामले में सीएमओ के निर्देश पर सीएमएस ने आयुष्मान मित्र को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। जवाब में आयुष्मान मित्र ने शुक्रवार को रुपये लेने की बात को सिरे से खारिज किया है। अब कार्रवाई के लिए अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत का इंतजार है।
विशुनगढ़ क्षेत्र के ऐंचापुर खरौली निवासी पवन कुमार, मां आशा देवी का आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने सौ शैया अस्पताल आए थे। आरोप है कि आयुष्मान मित्र ने कार्ड अपडेट करने के नाम पर उनसे 1100 रुपये लिए। इनमें 100 रुपये ऑनलाइन और एक हजार रुपये नकद लिए गए थे। पवन का रिश्तेदार अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। विरोध पर आयुष्मान मित्र ने पूरे रुपये वापस कर दिए थे। आठ अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने सरकारी आयुष्मान सुविधा पर 1100 की वसूली का आरोप, हंगामा होते ही लौटाए रुपये, शीर्षक से समाचार का प्रकाशित किया था। प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने सीएमएस डाॅ. सुनील कुमार को जांच के निर्देश दिए थे। सीएमएस ने बताया कि आरोपी आयुष्मान मित्र ने नाेटिस के जवाब में रुपये लेने से इन्कार किया है।