फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   on eve of mohammad ali birthday... happy atmosphere

आमना का लाल आया...मदीने का चांद आया

Sun, 10 Nov 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
on eve  of mohammad ali birthday... happy atmosphere
जलूसे मोहम्मदी के दौरान लाखन तिराहे पर शहर इमाम से दुआ लेते लोग - फोटो : KANNAUJ
पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर शहर में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। आसपास के कई गांवों के साथ ही शहर के मोहल्लों से जुलूस धूमधाम से निकला।
विज्ञापन

सुबह से निकलना शुरू हुआ जुलूस शाम तक शहर में रौनक बिखेरता रहा। आमना का लाल आया, मदीने का चांद आया... इस नाते पाक की गूंज पर अकीदतमंत झूमते रहे। भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

शहर में फलायाम कमेटी की ओर से शहर काजी मौलाना अहमद सईद मुजद्ददी के नेतृत्व में शहर के बोर्डिंग मैदान से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।
शहर के आसपास के गांव रौनी, जलालपुर सरवन, जसौली, सकरी, मियागंज, तिखुआ, तकिया के अलावा शहर के मोहल्ला हाजीगंज, हम्मालीपुरा, शेखपुरा, शेखाना, मीरा सराय, बिलौचीपुरा, बालापीर, रजियाना, काजियाना, सफदरगंज, चिरईयागंज, ताजपुर नौकास, अजयपाल मोहल्ला के जुलूस भी इसी में शामिल होकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे। धार्मिक झंडों के साथ ही तिरंगे भी लहराए गए। कई युवा अपने बाजू में तिरंगे के रंग की पट्टियां बांधकर चल रहे थे। रंगबिरंगी पोशाकों के साथ ही सिर पर कलगी टोपी और पगड़ियां अलग खूबसूरती बिखेर रही थीं।
जुलूस में शामिल कोई अरबी तो कोई मुगली और पठानी पोशाक में नजर आया। अलग-अलग इस्लामी झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
बोर्डिंग मैदान से शुरू हुआ जुलूस जामा मस्जिद होते हुए हाजीगंज ईदगाह मैदान पर संपन्न हुआ। जहां जुलूस लेकर पहुंचे लोगों को ईनाम बांटे गए। इस दौरान मौलाना अखलाक मुजद्ददी, हाजी हसीम वारसी, नफीस हासमी, अवैजुल खलीफा, अरशद खान, बरकात अहमद आफाकी, अफजल हुसैन, आसिफ सिद्दकी और अजीम खान आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर जिले भर की मस्जिदों के साथ ही गली, मोहल्लों में भी खूबसूरत रंग बिरंगी रोशनी बिखरी रही। देर रात तक लोग रोशनी का दीदार करते दिखे।
डीएम-एसपी ने किया जगह-जगह निरीक्षण
जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सुबह से ही सक्रिय हो गए। टीम के साथ शहर के अलावा जलालाबाद, गुरसहायगंज, समधन, मलिकपुर, तेराजाकेट, तालग्राम, सौरिख तक जाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
शहर में एएसपी विनोद कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति, एसडीएम शैलेष कुमार, मजिस्ट्रेट आरएन सिंह, जितेंद्र कुमार मिश्रा, सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, महिला थाना प्रभारी पूनम अवस्थी फोर्स के साथ जगह-जगह तैनात दिखे।
सौहार्द्र और राष्ट्र भावना के साथ कस्बों में निकले जुलूस
कस्बा और ग्रामीण इलाकों में भी धूमधाम के साथ जुलूस निकालेंगे। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना का संदेश दिया। वहीं कुछ लोगों ने साधु-संतों, इमाम और मौलवियों को गले लगाकर सौहार्द्र की मिसाल पेश की।
तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा में धूमधाम के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान एसडीएम जयकरन सिंह, तहसीलदार विशेश्वर सिंह, नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा का भी सम्मान किया गया।
गुरसहायगंज में डुडवॉ बुजुर्ग, मझपूर्वा, सौसरापुर, रसूलपुर, ऊंचा, सराय प्रयाग, समधन, इस्माइलपुर, तेराजाकेट गांव से जुलूस निकले। शहर काजी हाफिज जुम्मन ने जुलूस लेकर आए सदर को हरी पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने डीएम रविंद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अंग वस्त्र पहनाते हुए जिले की बेहतर-कानून व्यवस्था पर सराहना की।
मलिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार, जुलूस ए मोहम्मदी मलिकपुर से शुरू होकर गुरसहायगंज पहुंचा। इस दौरान इरफान खान, आजाद खान, तुराब खान, अजमेरी, शमशाद, अब्दुल रहमान, डा. कलीम खान, जामिद खान, मुकीम खान, इसराइल खान मौजूद रहे।
धूमधाम से निकाला गया मोहम्मदी जुलूस
तालग्राम/जलालाबाद। कस्बा तालग्राम व रसूलाबाद में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू हुआ। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए मोहल्ला बजरिया, मुगलाना, होली से घूमकर जामा मस्जिद पर आकर समापन हुआ।
जगह-जगह लोगों ने स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को मिष्ठान वितरण किया। चाय, काफी भी पिलाई। जुलूस पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। जामा मस्जिद के पेश इमाम ने मौलाना नईम अख्तर ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
मुस्लिम इदरीसी महासभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद आफताब इदरीसी ने हजरत मोहम्मद साहब के इंसानियत, भाईचारे, वतन से मोहब्बत का पैगाम दिया।
शनिवार शाम को अंजुमन गुलामाने मुस्तफा कमेटी ने नगर के इमाम चौक में व मुख्य मार्केट में शानदार रोशनी व काबा और गुंबद खिजरा का शानदार मॉडल बनाकर लोगों के दर्शनार्थ पेश किया।
जलालाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, बारावफात का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकाला गया फातिया के बाद इमाम चौक जामा मस्जिद से शुरू होकर जुलूस जीटी रोड से छोटी मस्जिद सदर बाजार पठकाना होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा। इसके बाद गुरुसहायगंज में समाप्त हुआ।

इस दौरान तालिब कुरैशी, गुड्डू कुरैशी, नियाज, शाहवान मौजूद रहे। मिरगांवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रसूलपुर, सौसरापुर में मास्टर शमशाद खान, अनवार, नौशाद खां, इफ्तिखार खां के नेतृत्व में जुलूस निकले।

पीपल चैराहे पर जुलूस का स्वागत करते चेयरमैन राजीव दुबे।

पीपल चैराहे पर जुलूस का स्वागत करते चेयरमैन राजीव दुबे।- फोटो : CHIBRAMAU

इस्लामी ध्वज व तिरंगा के साथ जुलूस में शामिल मुस्लिम युवकों का सैलाब।

इस्लामी ध्वज व तिरंगा के साथ जुलूस में शामिल मुस्लिम युवकों का सैलाब।- फोटो : CHIBRAMAU

विशुनगढ़ में जुलूस के आगे चल रहे नंहें मुन्ने बच्चे।

विशुनगढ़ में जुलूस के आगे चल रहे नंहें मुन्ने बच्चे।- फोटो : CHIBRAMAU

शहर में निकले जलूसे मोहम्मदी में बैट्री रिक्सा लेकर सामिल दिब्यांग

शहर में निकले जलूसे मोहम्मदी में बैट्री रिक्सा लेकर सामिल दिब्यांग- फोटो : KANNAUJ

शहर में निकले जलूसे मोहम्मदी में सामिल लोग

शहर में निकले जलूसे मोहम्मदी में सामिल लोग- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed