{"_id":"5894cd7f4f1c1bda17e8151e","slug":"old-woman-fell-unconscious-came-to-take-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान लेने आई वृद्धा बेहोश होकर गिरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान लेने आई वृद्धा बेहोश होकर गिरी
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
भीड़ के कारण बेहोश होकर गिरी वृद्धा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में तीन दिन बाद भुगतान शुरू होने से ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भुगतान के लिए भीड़ में खड़ी एक वृद्ध गश खाकर गिर पड़ी। बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में पिछले तीन दिनों से कैश न होने से भुगतान नहीं हो पा रहा था, जिससे ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चौथे दिन शुक्रवार को भुगतान के लिए सुबह से ही बैंक के बाहर ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बैंक खुलते ही महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लग गईं। क्षेत्र के ग्राम राजाराम नगरिया निवासी अहिबरन सिंह की पत्नी कुसमा देवी बैंक से पैसे निकालने आई थी। वह भुगतान के लिए लाइन में लगी थी।
इसी दौरान वह अचानक गश खाकर गिर पड़ी। उनके बेहोश हो जाने से वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने पानी की छींटें मारकर किसी तरह उन्हें होश में लाया। शाखा प्रबंधक कैलाशचंद्र ने बताया कि समय से कैश न आ पाने के कारण भुगतान में दिक्कत आ रही है। बैंक में जमा की अपेक्षा निकासी अधिक हो रही है, जिससे यह समस्या खड़ी हो रही है।