{"_id":"66d6480dbfac01490d0942c4","slug":"old-man-sitting-on-culvert-dies-after-falling-into-drain-kannauj-news-c-214-1-knj1005-118055-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पुलिया पर बैठे वृद्ध की नाले में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पुलिया पर बैठे वृद्ध की नाले में गिरकर मौत
विज्ञापन
सौरिख। घर के पास पुलिया पर बैठे वृद्ध की नाले में गिर गया। बच्चों ने नाले में वृद्ध को पड़े देखा और परिजनों को जानकारी दी। आनन-फानन में परिजनों ने वृद्ध को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सौरिख के लोहिया नगर निवासी भजनलाल (65) मिर्गी रोगी थे। सोमवार शाम के समय घर के पास सकरावा रोड पर नाले की पुलिया पर भजन लाल बैठे थे। उसी दौरान भजनलाल किसी तरह नाले में गिर गए और काफी देर तक पानी में पड़े रहे। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। उधर से गुजर रहे छोटे भाई के बच्चों ने नाले में भजन लाल को पड़े देखा और परिजनों को जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नाले से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। भजनलाल के दो बेटे व पांच बेटियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि वृद्ध को मिर्गी की बीमारी थी, जिस कारण नाले में गिरकर डूब गए। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।