फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Old man dies after he is hit by bike

Kannauj News: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after he is hit by bike
चपुन्ना। क्षेत्र के ग्राम गढ़िया पाह में पुराने से नए घर पर जा रहे वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


चपुन्ना चौकी क्षेत्र के ग्राम गढ़िया पाह निवासी गंगाराम दिवाकार (70) रविवार सुबह पैतृक घर भाउलपुर से सेवईं लेकर नए घर पाह गढ़िया जा रहे थे। तभी धुलाई प्रेशर के सामने गंगाराम दिवाकर को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार बिधूना की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद बाइक चला रहा युवक भाग निकला, जबकि एक महिला व एक युवक घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भिजवाया और बाइक को कब्जे में ले लिया। दो बेटे जयचंद और मुकेश हैं। छोटे बेटे मुकेश के साथ रहते थे। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण मुकेश भट्टा पर मजदूरी करके बच्चो व पिता गंगाराम का भरण पोषण करता है। बेटे मुकेश ने बताया कि बीस साल पहले उसकी मां राजबेटी की मौत हो गई थी, तब से पिता ने ही उसे सहारा दिया। चौकी प्रभारी संजीव कटारा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed