{"_id":"6457f697ecccabf2be05e7e4","slug":"old-man-dies-after-falling-in-toilet-tank-kannauj-news-c-12-1-220809-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शौचालय के टैंक में गिरने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शौचालय के टैंक में गिरने से अधेड़ की मौत
Mon, 08 May 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 08 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बिरतिया में तीन दिन से गायब मजदूर का शव शौचालय के टैंक में पड़ा मिला। परिजनों ने मजदूर के शव को बाहर निकाला। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला बिरतिया सैयदबाड़ा निवासी अशोक शाक्य (55) तीन दिन से घर से गायब थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार को मोहल्ले से रामादेवी पत्नी जोकीलाल की बेटी की तिलक जा रहा था। इसका बुलावा देने के लिए वह अशोक के घर गई। कुंडी खटकाने पर गेट खुल गया, अंदर जाने पर टैंक से बदबू आती मिली। इस पर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने अशोक के शव को बाहर निकाला। भाई मातादीन ने बताया कि भाई मजदूरी करता था। पत्नी की मौत पहले ही चुकी हैं और बेटी पिंकी की भी शादी हो चुकी है। वह घर में अकेला रहता था। तीन दिन से वह घर से गायब था, जिस पर उसकी तलाश की जा रही थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।