{"_id":"6706e185773f55dad60a0e04","slug":"old-lady-came-under-the-influence-of-ht-line-passing-from-above-the-house-lost-her-life-kannauj-news-c-214-1-knj1006-119685-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घर के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आई वृद्धा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घर के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आई वृद्धा, गई जान
Thu, 10 Oct 2024 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गुरसहायगंज (कन्नौज)
अमर उजाला नेटवर्क, गुरसहायगंज (कन्नौज)
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 01:33 AM IST
सार
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस कर गिर गई और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। मोहल्ले वालों ने मकानों के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन को तत्काल हटवाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला हमीद नगर निवासी 60 वर्षीय सितार बेगम बुधवार की दोपहर अपने मकान की छत पर किसी काम से गई थी।
इस दौरान मकान के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस कर गिर गई और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। पुत्र असलम ने बताया कई मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार निकले हुए हैं, जो अक्सर टूट जाते हैं और लोग हादसे के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में नहीं आई है। छत से करीब 10 से 12 फीट की ऊंचाई पर बिजली के तार निकले हुए हैं और यदि महिला बिजली के तार के संपर्क में आई होती तो बिजली की आपूर्ति बंद हो जाती या फाल्ट हो जाता। उधर परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।
विज्ञापन