{"_id":"5f318e008ebc3e3cd10878e1","slug":"ocorna-kannauj-news-knp576183463","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिसकर्मियों समेत 29 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिसकर्मियों समेत 29 संक्रमित मिले
विज्ञापन
विनोद दीक्षित चिकित्सालय में कोरोना जांच कराने के लिए सैंपल देते सिपाही केपी सिंह।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/तिर्वा। दो पुलिसकर्मियों समेत सोमवार को 29 और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 27 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से घर भेजा गया। नए पॉजिटिव के साथ जिले में मरीजों की संख्या 1151 पहुंच गई है। इसमें 833 मरीज ठीक हो चुके हैं और 342 का इलाज चल रहा है। नौ लोगों की मौत हो चुकी है। मरीजों के साथ हॉटस्पॉट भी बढ़कर 108 हो गए हैं।
हसेरन ब्लाक के 12 बकरा व्यापारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग मुंबई, कोलकाता गए अन्य व्यापारियों की जांच करा रहा है। ठठिया का एक व्यापारी रविवार को एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव निकला था। सोमवार को 11 अन्य व्यापारी जांच में पाजटिव निकले। अब व्यापारियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डा.अवधेश कुमार ने व्यापारियों के संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कुछ लोग को घर पर और कुछ का कोविड-19 अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सामाजिक दूरी का पालन और मास्क का प्रयोग कम किया जा रहा है, इससे ही संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
ये निकले संक्रमित
शहर के कटरा मोहल्ला की 15 वर्षीय किशोरी, 55 वर्षीय अधेड़, 68 वर्षीय वृद्ध, 55 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन में तैनात 48 वर्षीय दरोगा, 56 वर्षीय पुलिसकर्मी, युसुफपुर भगवान की 27 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवती, कुतलुपुर के 40 वर्षीय युवक, सरायप्रयाग के 33 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक और निंगौली की 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी तरह छिबरामऊ के दीक्षितान मोहल्ले के 60 वर्षीय वृद्ध, 48 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, जाफराबाद के 23 वर्षीय युवक और इंदरगढ़ में 63 वर्षीय वृद्ध भी पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में खोला गया कोविड कंट्रोल रूम
कन्नौज। कोरोना से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए सीएमओ कार्यालय में कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें 24 घंटे फोन पर समस्याएं व शिकायतें सुनीं जाएंगी। एक जिला स्तरीय अधिकारी, चिकित्साधिकारी और एक दरोगा यहां मुस्तैद रहेगा।
सीएमओ कार्यालय सभागार में बनाए गए कंट्रोल रूम में आने वाले शिकायतों का निस्तारण सीएमओ व अन्य चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में होगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे ड्यूटी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। ए टीम में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सतेंद्र कुमार, डा. प्रेमचंद्र , उपनिरीक्षक राम बहादुर, बी टीम में श्रम परिवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा, डा. पवन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह और सी टीम में राम सजीवन, डा. वरुण कटियार व उप निरीक्षक अभिनेष कुमार शामिल किया गया है। तीनों टीमों की आठ-आठ घंटे ड्यूटी रहेगी। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले का कोई भी व्यक्ति कोरोना से जुड़ी समस्या और शिकायत की 24 घंटे तीन फोन नंबरों पर दे सकता है। उसकी शिकायत व समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। इन नंबरों पर 9569337737, 8528656344 और 9569514874 फोन कर सकते हैं।
पेट के कीड़े मारने की दवा से होगा कोरोना का इलाज
कन्नौज/तिर्वा। लखनऊ और आगरा के बाद अब जिले में कोरोना मरीजों का इलाज पेट के कीड़े मारने की दवा से किया जाएगा। प्रथम चरण में तिर्वा ब्लाक क्षेत्र में होम आइसोलेट मरीजों को आईवर मैक्टिन दवा दी गई। बेहतर परिणाम पर कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी यही दवा दी जाएगी।
लखनऊ और आगरा में आईवर मैक्टिन से करीब चार दिन में 60 फीसदी संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे अब आईवर मैक्टिन दवा जिले के कोरोना मरीजों को भी देने का निर्णय शासन ने लिया है। तिर्वा ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि आईवर मैक्टिन स्टॉक था। ब्लॉक क्षेत्र के होम आइसोलेट मरीजों को दवा दी गई है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शासन को पत्र लिखकर 5300 आईवर मैक्टिन टेबलेट मंगाई गई हैं। यह एंटीपैरासेटिक दवा है, बच्चों के पेट में कीड़ों को मारने के लिए कार्य करती है। सीएमओ ने बताया कि मरीजों को पहले से ओसल्टा मवीन, एजेप्सो माइसीन और पैरासिटामाल दवा दी जा रही हैं। आईवर मैक्टिन दवा का उपयोग जापान और बांग्लादेश व कुछ अन्य देशों में भी किया जा रहा है।