{"_id":"fafaeeb8805e877e6132ff75766785f7","slug":"now-waiting-for-kanya-vidya-dhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कन्या विद्या धन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कन्या विद्या धन का इंतजार
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से मेधावी छात्राओं को कन्या
विज्ञापन
विद्या धन और मुफ्त लैपटाप देने की योजना अब लेटलतीफी का शिकार हो गई है।
शैक्षिक सत्र समाप्त होने को है, लेकिन अब तक एक भी लाभार्थी को योजना का
लाभ नहीं मिल सका है। वे कभी इंटर कालेज तो कभी डीआईओएस कार्यालय के चक्कर
लगाने के लिए मजबूर हैं।
वहीं विभागीय अफसरों का कहना है कि शासन स्तर पर लिखापढ़ी चल रही है, जल्द ही वितरण होगा। ज्ञात हो कि शैक्षिक सत्र 2014-15 में इंटर पास करने वाले मेधावी छात्राओं को वरीयता क्रम के आधार पर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने कन्या विद्या धन देने की योजना को मंजूरी दी थी।
इसके तहत लाभार्थी छात्रा को 30 हजार रुपये की धनराशि पढ़ाई में मदद के लिए मिलनी है। कन्नौज जनपद में इस योजना के तहत 848 छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य शासन से आया था। इसके सापेक्ष यूपी बोर्ड की 681 छात्राओं का चयन भी कर लिया गया। इतना ही नहीं उनके अभिलेखों का सत्यापन कराने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई ।
सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड की छात्राओं के मानकों के दायरे में न आने पर बची छात्राओं का चयन भी यूपी बोर्ड से किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की ओर से शासन स्तर पर भिजवा दिया गया है। इसके अलावा करीब दो महीने पहले दो करोड़ 54 लाख रुपये का बजट भी माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्राप्त हो गया है।
इतना ही नहीं छात्राओं के खाता नंबर भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कन्या विद्या धन वितरण की प्रक्रिया अटकी है। उधर, युवाओं को देश व दुनिया की जानकारी हासिल करने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने की योजना भी अधर में अटकी है। इस वजह से होनहारों को लैपटाप के लिए तरसना पड़ रहा है।
जनपद कन्नौज में वित्तीय वर्ष 2014-15 के शैक्षिक सत्र में इंटर पास करने वाले 568 लाभार्थियों को लैपटाप देने का लक्ष्य शासन से निर्धारित हुआ है। इसमें से 528 विद्यार्थियों का चयन यूपी बोर्ड से किया गया है, जबकि 40 विद्यार्थी सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड से चुने गए हैं।
बताया जाता है कि इनका भी सत्यापन कराकर कागजी चयन प्रक्रिया पूरी किए कई महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद किसी को लैपटाप नहीं मिला है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जनपद स्तर पर 465 लैपटाप रखे रखे धूल खा रहे हैं। वहीं 103 लैपटाप की डिमांड शासन स्तर से की जा चुकी है।
उध्ार, डीआईओएस केपी सिंह यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन और मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने संबंधी योजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उनके स्तर से कोई देरी नहीं है। स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। शासन के निर्देशों का इंतजार हो रहा है। शासन के निर्देश मिलते ही लाभार्थियों को दोनों योजनाओं से लाभान्वित कर दिया जाएगा।