{"_id":"64f37abe745f3b43db0ac297","slug":"now-it-will-be-easy-to-go-to-mumbai-and-jaipur-from-gursahaiganj-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2451-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गुरसहायगंज से अब मुंबई और जयपुर जाना आसान होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गुरसहायगंज से अब मुंबई और जयपुर जाना आसान होगा
Sat, 02 Sep 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। जिले के दूसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन गुरसहायगंज से अब मुंबई और जयपुर जाना आसान होगा। रेलवे ने इन दोनों जगह जाने वाली ट्रेन को यहां पर ठहराव की मंजूरी दे दी है। लंबी दूरी की दो ट्रेनों का ठहराव स्थानीय रेलवे स्टेशन पर होने पर व्यापारियों ने खुशी जताई है। इससे यहां के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
बरेली के इज्जत नगर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन ने 19715 जयपुर-लखनऊ और 19716 लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर कर दिया है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को यह ट्रेन यहां पर रुकेगी। जिसका समय सुबह लखनऊ जाने के लिए सुबह 6:28 और रात में 9:06 बजे यहां से होकर जयपुर जाएगी। गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस के 22921 और 22922 का भी स्टॉपेज यहां पर हो गया है। यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक ही दिन हर सोमवार शाम 4:18 पर गोरखपुर जाएगी और मंगलवार को दिन में 2:13 बजे पर बांद्रा जाएगी। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक मनोज अवस्थी, वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक जोगेंद्र सिंह और रेलवे बोर्ड के पूर्व सलाहकार सुनील वर्मा ने दी है।
-- -- -- -- -- -- -- --
अब नहीं लगेगी कन्नौज और फर्रुखाबाद की दौड़
इन ट्रेनों का ठहराव होने पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर विकास समिति के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, पूर्व सभासद विजय दुबे, धर्मेंद्र कौशल आदि ने खुशी जताते हुए कहा है कि इन ट्रेनों के ठहराव से लंबी दूरी की यात्रा के लिए आम जनता को अब फर्रुखाबाद या कन्नौज नहीं जाना पड़ेगा।