फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now Anganwadi center will be built with 12 lakhs

Kannauj News: अब 12 लाख से बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 17 Apr 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 17 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now Anganwadi center will be built with 12 lakhs
कन्नौज। जनपद में वर्ष 2022-23 के तहत 34 आंगनबाड़ी केंद्र बनने हैं। इनके भवन निर्माण कार्य की लागत बढ़ा दी गई है। पहले एक केंद्र के लिए 7.52 लाख रुपये का बजट तय था, जिसे 12 लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक ने पत्र भेजकर कहा है कि अब मनरेेगा का अंश आठ लाख रुपये, पंचायती राज विभाग का दो लाख रुपये और उनके विभाग से दो लाख रुपये आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए दिया जाएगा। प्रभारी डीपीओ राजेश वर्मा ने बताया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से फिनिशिंग के लिए दो-दो लाख रुपये खातों में पहले ही भेज दिया गया है। इसके अलावा पुराने बजट के तहत पंचायती राज विभाग की ओर से 1.06 लाख रुपये और मनरेगा का 4.46 लाख रुपये तय था। इन दोनों ही विभागों का बजट बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर प्रभारी डीपीओ ने संबंधित सभी बीडीओ को पत्र भेज दिया है। बताया गया है कि कार्यदाई संस्था क्षेत्र पंचायत है। आंगनबाड़ी केंद्र में कमरा, किचन व गोदाम बनेगा। इसके अलावा पंचायत निधि से शौचालय का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
फोटो: 02- राजेश वर्मा।
बयान
जनपद में 34 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का काम शुरू हो गया है। अब प्रति केंद्र के निर्माण की लागत 4.48 लाख रुपये बढ़ गई है। ब्लॉक कन्नौज ग्रामीण क्षेत्र में तीन, जलालाबाद व तालग्राम में पांच-पांच, छिबरामऊ व सौरिख में चार-चार, उमर्दा में 12 व गुगरापुर में एक केंद्र का निर्माण कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश वर्मा, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed