फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notice to seven fertilizer sellers for closing shops and running away...

Kannauj News: सपा मुखिया को नजर बंद करने से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Oct 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Notice to seven fertilizer sellers for closing shops and running away...
तिर्वा। सपा मुखिया को नजर बंद किए जाने से नाराज कार्यकर्ता साइकिल से मथुरा से लखनऊ जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने तिर्वा कस्बा और तहसील के पास सड़क पर बैठ विरोध जताया, इससे जाम लग गया। पुलिस ने लाठी फटकार कर सपाइयों को खदेड़ कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन




शुक्रवार को सपा कार्यकर्ता साइकिल से मथुरा से लखनऊ जा रहे थे। कार्यकर्ता अखिलेश सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता तिर्वा कस्बा पहुंचे। लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव को नजर बंद करने की जानकारी मिलते ही सपाई आक्रोशित हो गए। रोडवेज बस स्टॉप के पास तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बीच सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर रुकने के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील के पास तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपाइयों को समझाकर जाम खोलने की बात कही, लेकिन कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन ने लाठी फटकार कर सपाइयों को खदेड़ दिया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed