फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notice to 15 CHOs, service of five terminated due to poor performance

Kannauj News: 15 सीएचओ को नोटिस, पांच का प्रदर्शन खराब होने पर सेवा समाप्त करें

Tue, 26 Aug 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Notice to 15 CHOs, service of five terminated due to poor performance
कन्नौज। डीसीपीएम आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सीएचओ के कार्य की निगरानी बेहतर ढंग से करें। कार्य न करने वाले 15 सीएचओ को चिह्नित कर नोटिस जारी करें तथा पांच सीएचओ का प्रदर्शन काफी खराब है, उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए। यह बात सोमवार को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में स्वास्थ्य समिति की बैठक में ही।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि सीएचओ नियमित कंसल्टेशन करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी। टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरण की कार्रवाई ठीक ढंग से कराई जाए। कोई भी लाभार्थी पोषण पोटली से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यूटिलाइजेशन टेस्ट मोड में सीएससी जलालाबाद, हसेरन एवं अस्पताल छिबरामऊ खराब प्रदर्शन मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिले में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित है। यूनिट में डॉक्टर, नर्स, दवाइयां और जांच की सुविधा होती है। इसका उद्देश्य दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह मोबाइल यूनिट माह में 24 दिन संचालित की जाती है। इसकी जीपीएस लोकेशन की निगरानी राज्य स्तर पर की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगाई गई मोबाइल यूनिट द्वारा बाढ़ पीड़ितों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं मुहिया कराएं। उन्होंने कहा कि सीएससी प्रभारी, एसडीएम के संपर्क में रहें। बाढ़ पीड़ित को स्वास्थ्य से संबंधित समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में विशनुगढ़, तालग्राम, सौरिख, हसेरन, तिर्वा में हेल्थ एटीएम स्थापित हैं। सभी हेल्थ एटीएम क्रियाशील होनी चाहिए। इसको समय-समय पर देखा जाए कि यह योजना लाभदायक है अथवा नहीं, यदि कुछ सुधार करने की आवश्यकता है तो सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि योग शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कन्नौज नगर, मढ़पुरा, रामाश्रम, जलालपुर पनवारा तथा चियासर में संचालित हैं, जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता, डीडीओ एनडी द्विवेदी, सीएमएस डॉ. शक्ति बसु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed