फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notice to 14 guest house and marriage hall operators

Kannauj News: 14 गेस्ट हाउस और मैरिज हॉल संचालकों को नोटिस

Wed, 17 Dec 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Notice to 14 guest house and marriage hall operators
कन्नौज। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और छिबरामऊ नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बुधवार को क्षेत्र में संचालित गेस्ट हाउस एवं मैरिज हॉलों का निरीक्षण किया। गेस्ट हाउस और मैरिज हॉल से निकलने वाले कूड़े को सड़क किनारे तथा अन्य स्थानों पर फेंका जा रहा है जिससे पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन मिलने पर 14 गेस्ट हाउस और मैरिज हॉल संचालकों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर छिबरामऊ नगर पालिका की सीमा में संचालित 14 गेस्ट हाउस एवं मैरिज हॉल का निरीक्षण किया गया। जांच में अधिकांश गेस्ट हाउसों में प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं मिलीं। इसके अलावा गेस्ट हाउसों से उत्पन्न होने वाले ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) का निस्तारण शासन की ओर से निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। साथ ही नगर पालिका से कूड़ा उड़ने के लिए कोई विधिवत अनुबंध नहीं किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सभी गेस्ट हाउस और मैरिज हॉलों को नोटिस जारी की गई। साथ ही निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed