फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notbandi the insipid taste of Gajak

नोटबंदी ने फीका किया गजक का स्वाद

Sat, 17 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 17 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन

नोटबंदी ने कस्बे के गजक कारोबार का स्वाद फीका कर दिया है। सर्दियों में गजक का बड़ा कारोबार होता था। इस बार खासी मंदी है। गैर जिलों से आर्डर नहीं मिल रहे हैं। लोकल मांग भी गिरी है। कारोबारियों को रकम फंसती दिख रही है। मांग न होने से कारीगर पलायन करने लगे हैं।

विज्ञापन


गजक का कारोबार दिसंबर से फरवरी तक बड़े पैमाने पर होता है। कस्बे में बनी गजक की फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, हरदोई, शाहजहांपुर, कानपुर देहात आदि जिलों में  खासी मांग रहती है। इन तीन माह में ही करीब 30 लाख से ऊपर का कारोबार होता है। नोटबंदी के बाद से गजक कारोबार पर संकट उतर आया। नगदी की किल्लत से इस बार बड़े आर्डर नहीं मिल रहे हैं। कारोबारियों ने माल तैयार कर लिया। अब यह इनके यहां डंप है। बिक्री पर मंदी से कारीगरों का भुगतान फंस गया। इससे यह काम छोड़ने लगे हैं। बजरिया मोहल्ले में रहने वाले गजक के बड़े कारोबारी शिवशंकर लाल कहते हैं कि इस बार 30 से 35 फीसदी कारोबार भी हो जाए तो बड़ी बात है।
विज्ञापन


खास आइटमों से बढ़ा कारोबार  
 कस्बे में गुड़ और चीनी की गजक के अलावा गटियां, पापड़ी, तिल के लड्डू, गुड़ पट्टी, तिल मेवा के समोसा,  गजक रोल, खस्ता आदि खास आइटम बनते हैं। इससे यहां बनी गजक की मांग बढ़ी है। गजक कारोबारी धर्मपाल बताते हैं कि गजक का काम तीन महीने होता है। इन तीन माह में ही पूरे साल का खर्चा निकल आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबाह हो गया कारोबार
 रोडवेज बस स्टेशन के पास दुकान किए गजक विक्रेता श्याम मनोहर बताते हैं कि नोटबंदी ने कारोबार तबाह कर दिया है। गैर जिलों से आर्डर बंद हैं। लागत भी निकलती नहीं लग रही है। शहर के पूर्वी बाईपास पर दुकान किए शिवम गुप्ता का कहते हैं कि कारीगरों का भुगतान करना भी मुश्किल है। भरतचंद्र हलवाई कहत हैं कि लोकल बिक्री भी में भी गिरावट आई है।


ऐसे तैयार होती है गजक
गजक गुड़, चीनी, तिल, मेवा आदि से बनती है। कारीगर बताते हैं कि गजक बनाने में खासी मेहनत करनी पड़ती है। पहले गुड़ या चीनी की चासनी तैयार की जाती है। तिल को धीमी आंच में भूना जाता है। इसके बाद तैयार चासनी की पट्टी खींची जाती है। इसमें भुने तिल मिलाकर कुटाई की जाती है। इसके बाद गजक तैयार होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed