फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Not in the specific market, but on the footpath, the purchase was to start in the last week of November in the specific potato market, no one reached

विशिष्ट मंडी में नहीं, फुटपाथ पर आढ़त, नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होनी थी विशिष्ट आलू मंडी में खरीद, नहीं पहुंचा कोई

Thu, 25 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Not in the specific market, but on the footpath, the purchase was to start in the last week of November in the specific potato market, no one reached
निर्माणाधीन विशिष्ट आलू मंडी। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। आलू की खरीदारी निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी में शुरू करने के निर्देश के बाद भी आढ़ती नहीं पहुंचे। आढ़तियों और व्यापारियों ने फुटपाथ के किनारे दुकानें लगाकर खरीद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे कट के पास विशिष्ट मंडी का निर्माण छह साल से हो रहा है। अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अब तक अधूरी है। किसानों की परेशानियों को देखकर पांच माह पहले सरकार ने विशिष्ट मंडी के निर्माण में तेजी की पहल की। इसके बाद काम तेज हुआ। मंडी प्रशासन ने आढ़तियों के साथ बैठक कर विशिष्ट मंडी में नवंबर के अंतिम सप्ताह में खरीद शुरू कराना तय किया। मंडी सचिव ने बताया कि निर्माण के दौरान मंडी संचालित कर दी जाएगी। आढ़तियों ने मंडी सचिव की बात की अनसुनी कर दी। इससे कोई भी आढ़ती और व्यापारी मंडी में नहीं पहुंचा। आढ़तियों ने पहले की तरह तिर्वा-बेला मार्ग, तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर आढ़तें सजा लीं। किसान भी बिक्री के लिए आने लगे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आढ़त लगाने में नाराजगी जताई थी
मंडी सचिव दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि आढ़तियों और व्यापारियों से विशिष्ट मंडी में आलू की खरीद के लिए कहा गया था। मंडी का निर्माण पूरा न होने के कारण व्यापारियों ने आढ़त लगाने में नाराजगी जताई थी। इससे कस्बे के फुटपाथ पर मंडी संचालित की गई है। निर्माण पूर्ण होने के बाद विशिष्ट मंडी में आलू की खरीद शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट मंडी पर एक नजर
वर्ष 2015 में विशिष्ट मंडी का निर्माण शुरू हुआ था। तब ठेका ग्लैमर कांस्ट्रक्शन के पास था। निर्धारित समय में कार्य पूर्ण न होने पर करीब सात माह पहले हर्ष कांस्ट्रक्शन को काम सौंप दिया गया। यहां 60 दुकानों ,शौचालय, पानी टंकी का निर्माण होना था। लागत आठ करोड़ रुपये थी। अभी दुकानें आधी बनी हैं। छत पड़ने को है।

सड़क पर आढ़त लगने से दिक्कत
जीटी रोड किनारे सड़क पर शाम पांच बजे से रात दस बजे तक आढ़त लग रही है। यहां नए आलू की खरीदारी की जा रही है। रात दो बजे तक कामकाज होता है। इससे शाम से शुरू होने वाला जाम रात तक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed