फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nomination for vacant posts at eight block headquarters today

कन्नौज: आठों ब्लॉक मुख्यालय पर आज रिक्त पदों के लिए नामांकन

Sun, 19 Feb 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 19 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nomination for vacant posts at eight block headquarters today
कन्नौज। जनपद के सभी आठों ब्लॉक मुख्यालयों पर सोमवार को रिक्त चल रहे 29 ग्राम पंचायत सदस्य और एक प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल होंगे। सुबह 10 से दोपहर चार बजे तक पर्चा दाखिल करने का समय है। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत शुक्ल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 22 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक पर्चा वापस लेने का समय है। उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का वितरण किया जाएगा। दो मार्च को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान और मतगणना चार मार्च को सुबह आठ बजे से संबंधित विकास खंडों में होगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी ब्लॉकों में निर्वाचन अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं, जो नामांकन पत्र दाखिल होने, उनकी जांच, पर्चा वापस, प्रतीक आवंटन, मतदान व मतगणना से लेकर प्रमाण पत्र देने की जिम्मेदारी निभाएंगे। एक दिन पहले ब्लॉकों में बेरीकेडिंग होगी। बताया गया है कि प्रधान समेत 25 ग्राम पंचायत सदस्यों का निधन हो चुका है। एक सदस्य पूर्व में त्याग पत्र दे चुके हैं। अन्य कारणों से भी चार पद रिक्त चल रहे थे, जिन पर नामांकन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इस तरह ब्लॉकों में खाली हैं पद
ब्लॉक हसेरन क्षेत्र में दो, सौरिख में एक, तालग्राम में छह, जलालाबाद में दो, छिबरामऊ में 10, कन्नौज में दो व उमर्दा में छह पद ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त हैं। गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र में एक प्रधान पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चलेगी।
----------------
इन ब्लॉक क्षेत्रों के रिक्त हैं ग्राम पंचायत सदस्य पद
- उमर्दा में बेहटा का वार्ड आठ, भुन्ना का वार्ड एक, सिमरिया का वार्ड चार, मवई बिलवारी का नौ, फतेहपुर कपूरापुर और पट्टी का वार्ड चार।
- कन्नौज में टिढि़यापुर का वार्ड पांच व सैदहा का वार्ड नौ।
- छिबरामऊ में विशुनगढ़ का वार्ड पांच, चंदरपुर का वार्ड 10, उस्मानपुर का वार्ड 10, कैरदा का वार्ड छह, प्रेमपुर का वार्ड तीन, खुबरियापुर का वार्ड 12, सरायगोपाल का वार्ड 10, हरकरनपुर का वार्ड आठ व वार्ड 11, कुंअरपुर जनू का वार्ड चार।

- जलालाबाद में कूलापुर का वार्ड 11 व खुदलापुर का वार्ड चार।
- तालग्राम में बिलंदपुर का वार्ड तीन, ज्ञानपुर का वार्ड 10, ऊंचा का वार्ड तीन, नरुइया का वार्ड आठ, बबरापुर मकदूमपुर का वार्ड आठ और तालग्राम देहता का वार्ड 13
- सौरिख में रौसेन का वार्ड चार।
- हसेरन में बनगवां का वार्ड 15 व अरुहो का वार्ड एक।
---- गुनहा में प्रधान पद रिक्त
-गुगरापुर में प्रधान पद का ग्राम पंचायत गुनहा में पद रिक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed