{"_id":"64651f61df48be2b7e0bd474","slug":"no-entry-of-medical-stores-and-pathology-operators-kannauj-news-c-12-1-238795-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मेडिकल स्टोर व पैथॉलाजी संचालकों की ‘नो इंट्री’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मेडिकल स्टोर व पैथॉलाजी संचालकों की ‘नो इंट्री’
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के 100 शैया अस्पताल में मेडिकल स्टोर व पैथॉलाजी संचालकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए अस्पताल में जगह-जगह नोटिस भी चस्पा कराए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों को भी बाहर से दवाएं व जांचें न लिखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
नगर के 100 शैया अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के मेन गेट से लेकर कई जगहों पर नोटिस चस्पा कराए गए हैं। इसमें लिखा गया है कि मेडिकल स्टोर संचालक व पैथॉलाजी संचालक अस्पताल परिसर में न खुद आएं और न ही अपने किसी कर्मचारी को भेजें। चिकित्सालय में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं और जांचें चिकित्सालय की पैथॉलाजी पर होती हैं। यदि कोई कर्मचारी मरीज या तीमारदार को बाहर से दवाएं या जांचों के लिए कहा जाता है तो वह तत्काल सीएमएस या ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से शिकायत कर सकता है। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डाॅ. बिपिन सचान ने बताया कि अस्पताल में दवाओं व जांचों की पूरी व्यवस्था है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए लगाए गए कूलर
नगर के 100 शैया अस्पताल के इमरजेंसी, इंडोर वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए पांच कूलर लगवाए गए हैं। इन कूलरों के लगने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों ने राहत की सांस ली है।