फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nine panchayat will add in talgrame panchayat

नये तालग्राम ब्लाक में जुडे़ंगी नौ न्याय पंचायत

Fri, 03 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 03 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
nine panchayat will add in talgrame panchayat
d - फोटो : ani
नये तालग्राम ब्लाक में नौ न्याय पंचायत और जुडे़ंगी। जिला विकास अधिकारी एके वैश्य ने पूरा खाका तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। नए ब्लाक में तालग्राम की दो और छिबरामऊ की सात न्याय पंचायतें जोड़ीं जाएंगी। जानकारी के मुताबिक विकास खंड तालग्राम के नाम से होने के बावजूद तेजा जाकेट में ब्लाक मुख्यालय बना है। इससे क्षेत्रीय लोगों को ब्लाक तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। दो साल पहले ब्लाक विभाजन की मांग ने जोर पकड़ लिया था।
विज्ञापन


तालग्राम के चेयरमैन दिनेश सिंह यादव ने नगर पंचायत से ब्लाक विभाजन का प्रस्ताव पास कराकर सीएम को भेजा और कई पत्र भी लिखे। 27 मई 2016 को सीएम को संबोधित पत्र देकर चेयरमैन ने तेराजाकेट व तालग्राम की दूरी 10 किलोमीटर  होने के कारण जनता की परेशानी दिखाई थी, जिसके कारण शासन की योजनाओं का लाभ भी जनता को ठीक ढंग से नहीं मिल रहा था। इसको देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी एके वैश्य ने नया प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसमें अधिकारियों की भी मांग की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed